प्रशासनिक फेरबदल: संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर समेत 16 अधिकारियों के तबादले...

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित कुल 16 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद नजूल शाखा और मस्तूरी राजस्व अनुभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई टीम तैनात की गई है।

अधिकारियों को तुरंत पदभार ग्रहण करने के निर्देश

कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य कार्यालयों में लंबित कार्यों को तेजी से निपटाना और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसडीएम मस्तूरी में भी हुआ बदलाव

प्रशासनिक आदेश के अनुसार मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा को संयुक्त कलेक्टर के रूप में जिला कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को एसडीएम मस्तूरी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नजूल शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तहसीलदार स्तर पर भी बड़े बदलाव

तहसीलदारों के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं—

  • गरिमा ठाकुर – तहसीलदार, सीपत

  • सोनू अग्रवाल – तहसीलदार, रतनपुर

  • संदीप कुमार साय – तहसीलदार, मस्तूरी

  • शिल्पा भगत – तहसीलदार, बोदरी

नायब तहसीलदारों के तबादले

नायब तहसीलदार स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है—

  • ओम प्रकाश चंद्रवंशी – गनियारी

  • समर्थ थवाईत – बेलतरा

  • राहुल साहू – बेलगहना

नजूल शाखा और प्रोटोकॉल में नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए जयंती देवांगन को नजूल शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही शिव कुमार कंवर के मस्तूरी स्थानांतरण के बाद अभिषेक दीवान को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है

राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद

प्रशासन का मानना है कि मस्तूरी और गनियारी जैसे क्षेत्रों में नए अधिकारियों की नियुक्ति से लंबित राजस्व मामलों का जल्द निपटारा होगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *