भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत सभी मुख्य मार्ग एवं राष्ट्रीय मार्ग आवारा पशुओ से मुक्त करने हेतु विशेष कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आदेश जारी कर अधिकारियों को निर्देशित किये है। जिसके अनुसार
1. राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत चिन्हित मार्गो में प्रतिदिन दो पालियों में काउकेचर के माध्यम से आवारा पशुओ को पकड़कर गौठान में रखा जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

2. जानवर पकड़ने की कार्यवाही में पकड़े गये पशुओ को क्रमश कोसानगर गौठान एवं डी-मार्ट के समाने स्थित अस्थायी गौठान में व्यवस्था की गई है। जहां पर पशुओ के चारे, पानी, शेड एवं चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
3. सड़क पर आवारा पशुओ के गले में रेडियम पटटी लगाई जा रही है। जिससे दूर से देखा जा सके एवं संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। वर्तमान में सैकड़ो आवारा पशुओ को रेडियम पटटी लगाई गई है।

4. पशुपालको को जागरूक करने हेतु निगम के स्वच्छता गाड़ियो में मुनादी कराई जा रही है एवं स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिको के हितार्थ हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
5. आवारा पशुओ के वापसी हेतु दण्ड आरोपित किया जा रहा है। अगर तीसरी बार पशु पकड़या जाये तो दण्ड के साथ एफआईआर कराने का भी प्रावधान है।

6. विगत दो माह में 2500 से अधिक पशुओ को पकड़ा गया है। कुछ पशु मालिको को सौंप दिया गया। शेष को नगर निगम के विभिन्न गौठानो में रखा गया है।

आवारा पशुओ को पकड़ने के इस अभियान में सुचारू रूप से संचालन के लिए अनिल सिंह को नोडल अधिकारी, जोन के सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जगदीश तिवारी, अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, धीरज साहू, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित शक्सेना, अनिल मिश्रा, संकर साहनी, सुदामा परगनिया, व्ही के सैमुएल को अधिकृत किया गया है।

जो चिन्हित मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग वाई शेप ब्रिज बटालीयन से चंद्रामोर्या चैंक, शंकरा काॅलेज से जुनवानी चैंक होते हुए अवंती बाई चैंक, नेहरू नगर चैंक से केपीएस होते हुए माॅल चैंक, स्मृति नगर रोड जुनवानी चैंक से बोगदा पुलिया, अवंती बाई चैंक से गदा चैंक से गौरव पथ रोड होते हुए छावनी चैंक, अवंती बाई चैंक से कुरूद रोड होते हुए जामुल बोगदा पुलिया एवं छावनी चैंक से ए.सी.सी. चैंक होते हुए जामुल बोगदा पुलिया तक विशेष अभियान चलया जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *