भिलाई। नगर निगम भिलाई में अरसे बाद एक बार फिर पार्षदों पर बर्खास्तगी का साया मंडरा रहा है। इस बार ये 8भाजपा पार्षद हैं, जिनके खिलाफ संकल्प पारित हो गया है।

इन पार्षदों में नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद पीयूष मिश्रा, वीणा चंद्राकर, सत्यादेवी जायसवाल, महेश वर्मा, विनोद सिंह, स्मिता दोड़के और संतोष मौर्या का नाम शामिल है।

इन पार्षदों पर आरोप है कि इन्होंने नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में कदाचरण किया है। सदन की गरिमा को तार-तार किया है। इसलिए इनके खिलाफ नगर पालिक निगम अधिनियम- 1956 की धारा 19 ख के तहत कार्रवाई के लिए संकल्प पारित किया गया है।

विश्वस्त सूत्रों से कन्फर्म हुआ है कि नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में ये संकल्प पारित हुआ है। सभापति गिरवर बंटी साहू की ओर से यह संकल्प नगर निगम भिलाई कमिश्नर डॉ. रोहित व्यास को भेजा जा चुका है। अब कमिश्नर की ओर से दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे के पास भेजा जाएगा। जहां सुनवाई होगी और मामला अगर साबित हो पाया तो आठों पार्षदों के खिलाफ बर्खास्तगी तय है।

 

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *