(जयशंकर आचारी की रिपोर्ट) 

भिलाई नगर (न्यूज़ टी 20)।आज शाम लगभग 9:30 बजे से रूआबांधा मार्केट से सेक्टर 10 आने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी ,

जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु सेक्टर 9 अस्पताल में भिजवाया गया है ।

पता चला है कि कार चालक बुरी तरह नशे में था । कार चालक सड़क 32 सेक्टर 10 का निवासी बताया जा रहा है

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार चालक को पकड़कर थाने ले गई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *