भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार आधीरात को क्षेत्र के आदतन बदमाश सुरेन्द्र उर्फ आशिक विश्वकर्मा की लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले पुरानी भिलाई पुलिस ने 9 लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 190, 191(1)(2)(3) के तहत कार्रवाई की है।
बता दें सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ आशिक (27) हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

जेल से छूटकर आने के बाद वह हथखोज बस्ती में दहशत का माहौल बना रहा था। रविवार शाम 5 बजे के करीब सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ आशिक बस्ती के पास ही स्थानीय निवासी प्रमोद गबेल नाम से मिला। उसने प्रमोद को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांग और नहीं देने पर पीट कर भगा दिया। इसके कुछ देर बाद प्रमोद अपने साथी बहादुर और रामायण के साथ लौटा और उसे शराब के लिए पैसा दिया। इसके बाद सभी ने शिवमंदिर के पास शराब पी।

शराब पीने के बाद सुरेन्द्र ने बहादुन नाम के युवक पर हमला कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर बस्ती के 25-30 लोग वहां पहुंच गए। सभी के हाथ में लाठी, कुल्हाड़ी, दरांती जैसे हथियार थे। लोगों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बस्ती के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल सुरेन्द्र को सुपेला अस्पताल लेकर गई और वहां दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचते ही सुरेन्द्र ने दम तोड़ दिया।

मृतक की बहन ने दर्ज कराई शिकायत

आशिक विश्वकर्मा की बहन जयंती सिंह जंघेल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 10 बजे उसका भाई आशिक विश्वकर्मा घर की स्कुटी क्रमांक CG 07 AS 1030 से निकला था। एक घण्टा हो जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो उसने फोन लगाया। रात्रि करीबन 11.03 बजे कॉल करने पर आशिक विश्वकर्मा बोला 5 मिनट में घर आ रहा हूं उसके बाद भी वह घर नहीं आया।

इसके बाद फोन लगाने से उसका मोबाइल बंद बताया। बाद में उसे सूचना मिली कि उसके भाई आशिक विश्वकर्मा को शीतला पारा हथखोज शिव मंदिर के पास 20-25 लोगों ने मिलकर बुरी तरह से पीटो। उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जयंती जंघेल ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आशिक विश्वकर्मा की हत्या के आरोपी

प्रमोद गभेल पिता स्व महादेव गभेल उम्र 39 साल शीतलापारा हथखोज।
संतोष कुमार बहादुर पिता स्वर्गीय किशन बहादुर उम्र 35 साल पता शीतल पर हथ खोज।

रामायण सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय मोहर सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी शीतला पारा हथ खोज।
कीर्तन लाल साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 38 साल पता शीतलपारा हथ खोज।
संतोष साहू पिता स्वर्गीय जीवरखन साहू उम्र 45 साल पता शीतलपारा हथखोज।

वेदराम वर्मा पिता नंदराम वर्मा उम्र 34 साल पता शीतलपारा हथखोज।
विजयलक्ष्मी गबेल पति प्रमोद गबेल उम्र 33 वर्ष,पता शीतल पारा हथ खोज।
टामिन साहू पति कीर्तन लाल साहू उम्र 36 वर्ष शीतला पारा हथ खोज।
मीरा राजपूत पति रामायण राजपूत उम्र 34 साल पता शीतला पारा हथ खोज।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *