
लिमा, पेरू। पेरू में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय युवक जूलियो सेसर बर्मेजो को पुलिस ने एक थर्मल फूड डिलीवरी बैग में 800 साल पुरानी ममी के साथ पकड़ा। हैरान करने वाली बात ये थी कि युवक ममी को अपनी “आध्यात्मिक प्रेमिका” बता रहा था। लेकिन जब विशेषज्ञों ने ममी की जांच की, तो पता चला कि वह एक पुरुष की ममी है, जिसकी उम्र मृत्यु के समय करीब 45 वर्ष थी।
युवक ने कहा – “वो मेरे कमरे में सोती है, मैं उसकी देखभाल करता हूं”
-
युवक ने ममी को “जुआनिता” नाम दे रखा था और दावा किया कि वह बचपन से उसकी साथी है।
-
पुलिस ने जब उसका थर्मल बैग खोला, तो उसमें बैंडेज में लिपटी ममी मिली।
-
उसने सोशल मीडिया पर कहा, “वह मेरे साथ कमरे में रहती है, मैं उसे प्यार करता हूं।”
एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा
-
ममी महिला नहीं बल्कि पुरुष की थी।
-
नाम “जुआन” बताया गया, जो पेरू के पूनो क्षेत्र से था।
-
अनुमान है कि यह ममी लगभग 800 साल पुरानी हो सकती है।
पिता ने दी थी ममी?
-
युवक का दावा है कि यह ममी उसके पिता द्वारा 30 साल पहले घर लाई गई थी।
-
तब वह छोटा था और तभी से ममी उनके घर में थी।
-
सवाल यह है कि इतने सालों तक यह ममी कानून से और लोगों की नजरों से कैसे बची रही?
गिरफ्तारियां और जांच जारी
-
बर्मेजो को उसके दो दोस्तों के साथ पार्क से गिरफ्तार किया गया, जब वह ममी दिखा रहा था।
-
फिलहाल ममी को पेरू के संस्कृति मंत्रालय को सौंप दिया गया है।
-
पुलिस अब ममी की उत्पत्ति और बर्मेजो के बयानों की सच्चाई की गहन जांच कर रही है।
