दुनिया में कई बार ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो इतिहास के पन्नों को पलट देती हैं. 1533 में लिस्बन से भारत जा रहा एक जहाज तूफान में डूब गया था. जहाज और उसमें मौजूद सामान का कोई पता नहीं चल पाया. लेकिन इस घटना के पांच सौ साल के बाद जब ये जहाज मिला तो सब दंग रह गए.
रेत की वजह से जहाज पूरी तरह संरक्षित मिला. जब इसके अंदर ढूंढा गया तो 2000 से अधिक सोने के सिक्के मिले जो किंग जॉन III के जमाने के थे. इसके अलावा 16-17 टन कॉपर इंगॉट्स, 105 हाथी दांत, चांदी के सिक्के, तोपें, तलवारें और नेविगेशन टूल्स भी मिले. यानी कुल मिलाकर करोड़ों का खजाना मिला जो अब नामीबिया के पास है.
रेत में कहां से आया जहाज
ये सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये सच है. नामीबिया के ओरान्जेमुंड (Oranjemund) में 2008 में डायमंड माइनर्स ने समुद्र का पानी निकालते हुए रेत से बाहर निकाला एक 16वीं सदी का पोर्चुगीज जहाज जिसका नाम था ‘Bom Jesus’ (गुड जीसस)! 1533 में लिस्बन से भारत की ओर रवाना हुआ ये जहाज तूफान में डूब गया था.
सदियों तक रेत में दफन रहकर भी ये पूरी तरह संरक्षित मिला. इसके अंदर का खजाना इतना कीमती था कि करोड़ों-खरबों का अनुमान लगाया गया. जानकारी के मुताबिक, डायमंड कंपनी Namdeb (De Beers और नामीबिया सरकार की जॉइंट वेंचर) के वर्कर्स पानी ड्रेन कर रहे थे.
अचानक लकड़ी के टुकड़े, मेटल और हाथी दांत निकलने लगे. आर्कियोलॉजिस्ट डायटर नोली ने जांच की तो पता चला कि ये शिपव्रेक है. तुरंत जगह की खुदाई शुरू हुई और मिला हैरान करने वाला खजाना.
मिले बेशकीमती सिक्के
इस जहाज के अंदर से 2000 से भी अधिक सोने और चांदी के सिक्के (ज्यादातर पोर्चुगीज और स्पैनिश, किंग जॉन III के स्टैम्प वाले) मिले थे. साथ ही 1845 कॉपर इंगॉट्स (16-17 टन वजन), 105 हाथी दांत (करीब 2 टन), तोपें, तलवारें, मस्केट, एस्ट्रोलेब (नेविगेशन टूल), टेक्सटाइल्स और मिंग डायनेस्टी के पोर्सिलेन टुकड़े भी अंदर मौजूद थे.
सूखी, नमकीन रेत ने सब कुछ संरक्षित रखा था. किसी चीज में कोई सड़न या कोई जंग नहीं थी. जहाज का हल्का हिस्सा भी ज्यादातर बरकरार था. ये पोर्चुगीज नाउ (carrack) था, जो भारत से मसाले, रेशम आदि लाने के लिए बनाया गया था. कार्गो ट्रेड गुड्स थे जो एशिया जाने के रास्ते में अफ्रीका से हाथी दांत और कॉपर ले जा रहे थे.
कैसे पहुंचा जहाज रेगिस्तान में?
रिसर्चर्स के मुताबिक, तूफान ने जहाज को शोर पर धकेला, जहां रॉक से टकराकर ये कैपसाइज हो गया. तट से पानी पीछे हटने के साथ जहाज रेत में दफन हो गया. क्रू के ज्यादातर सदस्य बच गए होंगे क्योंकि ह्यूमन रिमेंस बहुत कम मिले थे.
ये डिस्कवरी ग्लोबल ट्रेड, पोर्चुगीज एक्सप्लोरेशन और 16वीं सदी की इकोनॉमी का जीता-जागता सबूत है. हाथी दांत की DNA से पता चला कि वो वेस्ट अफ्रीका के 17 अलग-अलग हाथी हर्ड्स से थे. सोने के सिक्के मिंट कंडीशन में मिले, क्योंकि ट्रेजर चेस्ट जहाज के नीचे दबा था.