By Poornima
भाजपा के सीनियर नेता अक्षय गर्ग की हत्या कर दी गई। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह तीन लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से भाजपा नेता अक्षय गर्ग पर हमला किया। एक के बाद एक कई वार करके अक्षय गर्ग के शरीर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा। इसके बाद भाग गए।
भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है। कोरबा के दुकानदारों ने बंद का ऐलान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक अक्षय गर्ग पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। सड़क निर्माण ठेकेदार भी थे। बीजेपी में वह अभी किसी पोस्ट पर नहीं थे, लेकिन सीनियर लीडर थे। इलाके में उनका दबदबा था। केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क भी बनवा रहे थे।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि राजनीतिक विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
वहीं अक्षय गर्ग की हत्या के बाद केशलपुर गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।