
वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद तेजी से पूरी हो रही प्रक्रिया, अन्य शाखाओं के अफसरों को भी मिला प्रमोशन
रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। करीब 25 वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे 55 निरीक्षकों को जल्द ही उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह निरीक्षक वर्ष 1999 और 2000 बैच से हैं, जिनकी फाइलें काफी समय से लंबित थीं।
पदोन्नति में क्या थी अड़चन?
-
विभाग में सिर्फ 17 रिक्त पद होने के कारण प्रक्रिया रुकी हुई थी
-
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर डीएसपी पदों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया
-
वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है
किन अफसरों को और मिला प्रमोशन?
-
रक्षित निरीक्षक संवर्ग से: 1 अधिकारी
-
विशेष शाखा (SB) से: 1 निरीक्षक
-
आर्म्स शाखा से: 1 निरीक्षक
-
कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत: 7 अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नति मिली है
प्रमुख बैठक बनी बदलाव की वजह
हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पुलिस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। अधिकारियों ने वर्षों से लंबित पदोन्नति की समस्या को सामने रखा, जिस पर विजय शर्मा ने त्वरित कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया।

क्या है अगला कदम?
-
DSP पदों में वृद्धि का प्रस्ताव पारित
-
पदोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में
-
जल्द ही सभी चयनित निरीक्षकों को नई पोस्टिंग का आदेश मिल सकता है
