स्तर में 50 नक्सली देंगे सरेंडर, गृह मंत्री विजय शर्मा होंगे मौजूद

बस्तर। नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल आज होने जा रही है। दोपहर 2 बजे बस्तर में 50 नक्सली छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे। इस मौके पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. भी उपस्थित रहेंगे।

कांकेर से बस्तर तक का सफर

सरेंडर करने वाले नक्सली हाल ही में कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब उन्हें बस्तर लाया गया है ताकि शासन की पुनर्वास नीति के तहत औपचारिक रूप से उन्हें शामिल किया जा सके।

कांकेर जिला नक्सल मुक्त होने की कगार पर

पखांजूर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 18 पुरुष और 32 महिला नक्सली शामिल हैं। यह बस्तर-सरेंडर कांकेर जिले में हुआ है, जो सुकमा के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सबसे बड़ा सरेंडर माना जा रहा है।

हथियार भी हुए बरामद

कामतेड़ा BSF कैंप में नक्सलियों ने हथियार भी सौंपे। कुल 39 हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 7 AK-47

  • 2 SLR

  • 4 INSAS

  • 1 INSAS LMG

  • 1 स्टैंन गन

सरेंडर नक्सलियों के नाम हैं राजमन उर्फ राजमोहन, राजू सलाम और मीना नेताम।

शांति और पुनर्वास की दिशा में कदम

इस पहल से बस्तर और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की कोशिशें मजबूत होंगी। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को समाज में दोबारा समाहित किया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *