दुनिया काफी बड़ी है. लोग इस बड़ी सी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए ट्रेवल करते हैं. जब से एयरलाइन्स इंडस्ट्री ने बूम किया है, तब से दुनिया बेहद छोटी बन गई है. लोग अपनी मर्जी से अपना ट्रेवल डेस्टिनेशन डिसाइड करते हैं. उसके बाद प्लानिंग कर घूमने निकल जाते हैं.
लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां इंसानों का जाना मना है. जी हां, सही पढ़ा आपने. इन जगहों पर अगर कोई इंसान जाने की कोशिश करता है, तो पहले उसे रोका जाता है. अगर फिर भी वो धोखा देकर चला जाता है, तो उसके जिंदा लौटने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं.
बीते दिनों अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के लोगों की एंट्री अमेरिका में बैन कर दी. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वो जगह भी ट्रेंड करने लगे, जहां पहले से ही लोगों का जाना मना है.
इसमें कुल तीन जगहें प्रमुख है. इसमें से एक जहां अमेरिका का ही हिस्सा है, वहीं एक भारत का हिस्सा है. जबकि तीसरे में जहरीले सांपों का कब्ज़ा है. आइये आपको बताते हैं दुनिया की उन तीन जगहों के बारे में, जहां जिंदा पहुंच गए तो जिंदा लौटने की गारंटी नहीं है.
एरिया 51
यह जगह अमेरिका के नेवादा में स्थित है. वैसे तो इसे मिलिट्री बेस बताया जाता है लेकिन ये है सबसे सीक्रेट जगह. कई लोगों का कहना है कि यहां एलियंस आते हैं. अमेरिका और एलियंस के बीच सम्पर्क हो चुका है. अमेरिका इसे छिपा रहा है. एलियन से जुड़े सारे प्रोजेक्ट्स इसी जगह से शुरू होते हैं.
इसकी वजह भी है. आसपास रहने वालों ने इस एरिया में कई बार यूएफओ देखने का दावा किया है. लेकिन अमेरिका इस बात से इंकार करता है. उसका कहना है कि मिलिट्री सीक्रेट की वजह से इस जगह को बाहरी लोगों के लिए बंद किया गया है.
स्नेक आइलैंड
ब्राजील में स्थित इस आइलैंड में लोगों का जाना मना है. दरअसल, इस आइलैंड में कई खतरनाक सांप रहते हैं. ऐसे में अगर यहां जाने की गलती कर दी, तो सांप का जहर आपकी जान ले लेगा. ऐसे में लोगों से इस आइलैंड से दूर रहने को कहा जाता है.
ये आइलैंड उन साँपों का भी घर है जिसके जहर की एक बूंद ही जान लेने के लिए काफी है. इस वजह से लोग भी यहां जाने से डरते हैं. हालांकि, कई इलीगल तरीके से यहां एंट्री लेते हैं. ये लोग इन सांपों की और उनके जहर की तस्करी करते हैं.
नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड
भारत के अंडमान निकोबार आइलैंड का एक हिस्सा है ये द्वीप. यहां जाना लोगों के लिए मना है. 2001 की जनगणना के मुताबिक, आइलैंड पर सिर्फ चालीस लोग रहते हैं.
इस द्वीप पर रहने वाले लोग बाहरी लोगों को पसंद नहीं करते. अगर कोई यहां आने की गलती करता है तो उसे मौत की सजा मिलती है. एक शख्स ने इस द्वीप पर आकर यहां ईसाई धर्म को प्रमोट करने की कोशिश की थी लेकिन उसे मौत की सजा मिल गई.