भिलाई [न्यूज़ टी 20] तीन बच्चों के पिता ने एक्स गर्लफ्रेंड का घर उजाड़ दिया। उसने गर्लफ्रेंड के पति को अश्लील फोटो-वीडियो भेजे। इसके बाद पति ने महिला को हमेशा के लिए मायके भेज दिया है। आरोपी ने उसके पति को जान से मारने और सुसाइड करने की धमकी भी दी है।

इसके बाद महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला नर्मदापुरम का है। थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। नर्मदापुरम की रहने वाली 27 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी।

लड़का एग्रीकल्चर का प्राइवेट काम करता है। पीड़िता जॉब करती थी। चार साल पहले प्रशांत से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके पास पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो हैं। 14 अप्रैल 2022 को महिला की शादी नरसिंहपुर में हुई। शादी के एक सप्ताह बाद वह पहली बार मायके आई थी।

यहां प्रशांत ने ससुराल जाकर पति से मिलकर अफेयर के बारे में बता दिया। यही नहीं, फोटो और वीडियो भी पति को दिखाए। उससे कहा कि वह उसे तलाक दे दे। आरोपी ने पीड़िता को भी मैसेज, कॉल कर धमकी दी कि तुम ससुराल नहीं जाओगी, पति को छोड़ दो।

जब पीड़िता वापस ससुराल चली गई, तो उसने पति के मोबाइल पर मैसेज भेज तलाक का दबाव बनाता रहा। युवक ने धमकी दी कि बात नहीं मानी, तो पति और उसे मार डालेगा। इसके बाद खुद भी मर जाएगा।

पति ने पीड़िता को भेजा मायके

तंग आकर पति ने पीड़िता को 10 मई को हमेशा के लिए पिपरिया मायके भेज दिया। 10 दिन से पीड़िता मायके में रह रही थी। बावजूद आरोपी पीड़िता को कॉल, मैसेज करना बंद नहीं किया। परिजन ने उसे समझाने की कोशिश की,

लेकिन वह बाज नहीं आया। परेशान होकर पीड़िता मामा के घर चली गई। सोमवार को पीड़िता नर्मदापुरम महिला थाना पहुंची। यहां एक्स बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *