भिलाई। दुर्ग जिले में गणेश उत्सव के दौरान ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पूरे इलाके में खुद गश्त करने के निर्देश दिए हैं। नंदिनी पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया।

दरअसल, शनिवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 3 भाइयों की हत्या कर दी गई। नंदनी खुंदनी गांव में तनाव को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके कबूलनामे के बाद पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर गई। उनसे पूछा कि उन्होंने किस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया। करीब एक घंटे तक क्राइम रिक्रिएशन के बाद सभी आरोपियों को थाने ले जाया गया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नंदिनीखुदनी गांव के रहने वाले हैं।

आरोपियों में सोम पाल पटेल, उम्र 29 साल, सूरज पटेल, उम्र 22 साल, कान्हा पटेल, उम्र 19 साल, योगेश वर्मा, उम्र 28 वर्ष, त्रिलोचन पटेल, उम्र 24 साल, अजय ठाकुर उम्र 22 साल, जागेश्वर पटेल, उम्र 30 वर्ष, डेरहा राम यादव, उम्र 19 वर्ष, संजय ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, माधो पटेल, उम्र 57 वर्ष, कन्हैया पटेल, उम्र 30 वर्ष, गंगाधर पटेल, उम्र 33 साल, पिताम्बर लाल पटेल, उम्र 44 साल, मोहन पटेल, उम्र 24 साल और नरसिग लोधी, उम्र 40 साल शामिल है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *