छत्तीसगढ़ जिले में 143 पुलिसकर्मियों का तबादला, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक साथ 143 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े तबादले में एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, दस एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए लिया गया फैसला

जारी आदेश के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के तहत अलग-अलग थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

सायबर सेल प्रभारी में भी बदलाव

तबादला सूची के अनुसार सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। उनकी जगह डभरा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर को अब साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

थाना प्रभारी जैजैपुर में नया पदस्थापन

जारी आदेश के तहत थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक गोविंद राम राजपूत को उनके पद से हटाकर रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है। वहीं भूपेंद्र सिंह चंद्रा, जो पहले थाना सक्ती में पदस्थ थे, उन्हें अब थाना प्रभारी जैजैपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है।

जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज

पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कई थानों में नई कार्यप्रणाली देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि इससे कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पुलिस को और मजबूती मिलेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *