1 पापा, 2 मम्मी और 2 बच्चे! अनोखी है ये बेघर फैमिली, कंटेनर में रहते हैं साथ, फिर मां बनने वाली हैं औरतें

आज के समय में महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है कि पति-पत्नी 1 या दो बच्चों से ज्यादा पैदा ही नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि वो ज्यादा बच्चों की देखभाल नहीं कर पाएंगे, न ही उनका खर्च उठा पाएंगे. देखा जाए तो ये फैसला ठीक भी है. पर कई लोग ऐसा नहीं सोचते. इन दिनों अमेरिका की एक फैमिली चर्चा में है जो बेहद अनोखी है.

इस फैमिली में 1 पापा हैं, 2 मम्मी हैं और 2 बच्चे हैं. ये सभी एक साथ एक स्टोरेज कंटेनर में रहते हैं. एक बार फिर उनके परिवार में बच्चों की किलकारियां गूंजने वाली हैं क्योंकि दोनों औरतें एक साथ प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस तरह ये 5 लोगों का परिवार जल्द ही 7 लोगों का होने वाला है.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के एक परिवार ने एक साथ दो नई खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, लेकिन उनकी परिस्थितियों ने लोगों को हैरान भी कर दिया और परेशान भी.

इस वजह से वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. इस परिवार के हेड, रिक्की ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी दोनों पार्टनर एक ही समय पर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनका परिवार और बड़ा होने वाला है. रिक्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “हमारा बेघर परिवार, जो अभी पांच लोगों का है, अब सात लोगों का होने वाला है क्योंकि मेरी दोनों पार्टनर्स फिर से प्रेग्नेंट हैं.” यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं दोनों महिलाएं

वीडियो में रिक्की, उनकी दोनों पार्टनर और उनके दो छोटे बच्चे एक स्टोरेज कंटेनर में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो फिलहाल उनका घर है. ये फैमिली बेहद मुश्किल परिस्थितियों में रह रही है.

वीडियो में पूरा परिवार आने वाले बच्चों की खुशी में बेहद उत्साहित नजर आता है. एक महिला अपने छोटे बच्चे से प्यार से कहती है, “तुम्हें एक और बेबी भाई या बहन मिलने वाला है.” हालांकि, इस खुशखबरी को इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए.

लोगों ने किया ट्रोल

एक यूजर ने कमेंट किया, “काश ये सब AI से बनाया गया वीडियो होता.” वहीं दूसरे ने लिखा, “मुझे इन बच्चों के लिए दुख हो रहा है.” कुछ लोगों ने परिवार के पॉलीएमरस रिश्ते (एक पुरुष की कई बीवियां) को लेकर भी असहजता जताई. एक यूजर ने कहा, “हर किसी की अपनी जिंदगी होती है, लेकिन मैं खुद ऐसा रिश्ता कभी नहीं निभा सकता, मैं शेयर नहीं कर सकता.”

रिक्की पहले भी अपने परिवार की जिंदगी से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि उनका परिवार फिर से बेघर हो गया है. एक वीडियो में वे अपनी एक पार्टनर जेन के साथ नजर आते हैं, जो प्रेग्नेंसी की खबर देती हैं और साथ ही यह भी बताती हैं कि वे बेघर हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *