भिलाई [न्यूज़ टी 20] पटना / दीघा की रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ उसके सौतेले नाना ही दुष्कर्म किया है। मामला तब सामने आया जब किशोरी अपनी दादी के पास दिल्ली गई और दिल्ली में उसकी तबियत खराब हो गई।

किशोरी ने अपनी दादी को पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी की दादी उसे लेकर दिल्ली पुलिस के पास चली गई। जहां दिल्ली पुलिस ने किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया।

इसके बाद किशोरी के बयान पर उसकी सौतेली मां और सौतेले नाना के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज किया। इसके बाद उस जीरो एफआईआर को दीघा थाने को भेज दिया।

दीघा थाने में सौतेले नाना और सौतेली मां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सौतेली मां से की नाना की शिकायत, कर दी थी अनसुनी

कुछ साल पूर्व पीड़िता की मां का देहांत हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता दीघा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में सबकुछ ठीक था।

कुछ दिन के बाद उसकी सौतेली मां के पिताजी साथ में रहने आ गए। एक दिन उसकी सौतेली मां ने किशोरी से कहा कि वह नाना के कमरे में ही सो जाए। किशोरी के अनुसार आधी रात को उसके साथ उसके नाना ने गंदी हरकत की।

सुबह होने पर वह सौतेली मां से इसकी शिकायत की लेकिन मां ने अनसुना कर दिया। इसके कुछ दिन बाद फिर उसकी मां ने किशोरी को जबरन आपने पिता के कमरे में भेज दिया। इस तरह किशोरी के साथ तीन बार उसके सौतेले नाना ने दुष्कर्म किया।

कुछ दिन पूर्व वह दिल्ली में रह रही अपनी दादी के पास एक परिजन के साथ चली गई। वहीं उसने अपनी दादी से अपने साथ हुई ज्यादती को साझा किया। इसके बाद किशोरी की दादी उसे लेकर पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज कराया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *