भिलाई [न्यूज़ टी 20] हरियाणा के पलवल में विवाहिता के साथ ससुर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति से शिकायत की तो जवाब मिला कि उसके पिता के साथ रहना होगा, वरना जान से मार देगा। पीड़िता ने मायके लौट कर परिजनों को यह बताया और इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया।

जनवरी में हुई थी वारदात

महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी सविता के अनुसार एक महिला ने 18 अप्रैल को शिकायत दी कि 5 फरवरी 2016 को उसकी शादी चांदहट थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से हुई। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। 18 जनवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसके ससुर ने उसके कमरे में आकर उसका मुंह दबा लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।

सास ने बचाया

उसने ससुर से बचने के लिए शोर मचाया तो उसकी सास कमरे में आई और उसे बचाया। पति से शिकायत की तो उसने कहा कि घर में रहना है तो उसके पिता के साथ रहना होगा। वह तो दूसरी औरत के साथ रहेगा। यहां से चली जा, नहीं तो उसे जान से मार देगा। 19 जनवरी को वह अपने भाई के साथ मायके चली आई। कई बार ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने। सोमवार 18 अप्रैल को मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी गई।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *