भिलाई [न्यूज़ टी 20] छत्तीसगढ़ के कोरबा में शादी का झांसा देकर एक युवक 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करता रहा। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने थाने में FIR दर्ज करा दी।

वहीं दूसरी ओर लड़की के मेडिकल के लिए पुलिस दो दिन से जिला अस्पताल के चक्कर लगा रही है। हर बार महिला डॉक्टर की कमी बताकर उन्हें लौटा दिया जाता। तंग आकर लड़की ने सबसे हटने की बात कही, तो मंगलवार को मेडिकल हो सका।

जानकारी के मुताबिक, मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 16 साल की लड़की को एक युवक ने प्यार और शादी का झांसा देकर अपने चक्कर में फंसा लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म करता रहा।

इस बीच लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो पहले तो युवक टालता रहा, फिर इनकार कर दिया। परेशान होकर लड़की ने मामला दर्ज करा दिया। असली दिक्कत तब शुरू हुई जब लड़की का मेडिकल कराने की बारी आई।

लड़की को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया। इसके बाद अगले दिन फिर महिला सिपाही उसे लेकर गई। दूसरे दिन फिर बताया गया कि महिला डॉक्टर नहीं है।

ऐसे में मेडिकल संभव नहीं हो सकता। दो दिन से अस्पताल के चक्कर लगाने और घंटों इंतजार के बाद भी मेडिकल नहीं होने से परेशान लड़की ने कार्रवाई आगे बढ़ाने से ही इनकार कर दिया।

इसके बाद मीडिया के जरिए यह बात स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को बताई गई। इस पर उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए लड़की के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए।

अब मंगलवार को उसका मेडिकल टेस्ट हो सका, लेकिन इस बीच आरोपी भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *