भिलाई [न्यूज़ टी 20] 29 अप्रैल 2022 को ‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ द्वारा श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, डॉ सी राजेश्वरी ऑडिटोरियम (सौभाग्यम) नवा रायपुर में पशु चिकित्सा परिवार के कार्यों के प्रस्तुतीकरण हेतु वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विश्व पशु चिकित्सा दिवस की निर्धारित थीम Strengthing Veterinary Resilience के साथ सेमिनार का मुख्य उद्देश्य गौठान व गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की प्रगति में पशु चिकित्सको की भूमिका पर आधारित होगा।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के साथ हमारे प्रदेश के किसान व पशुपालकों की आर्थिक उन्नति हेतु पशु चिकित्सकों व विभाग की भूमिका के संदर्भ में प्रस्तुतीकरण किया जाना है।

उक्त कार्यक्रम प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी, मुख्यमंत्री, छग शासन के मुख्य आतिथय और माननीय श्री रविंद्र चौबे जी, मंत्री, कृषि एंव पशुपालन विभाग की अध्यक्षता में संपन्न होगा. कार्यक्रम में सम्पूर्ण छ ग राज्य के 650 पशु चिकित्सक शिरकत करेंगे.श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी जी, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, छग, रायपुर, डॉ के के ध्रुव, अपर संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिरमौर, प्रांतीय अध्यक्ष, छ ग राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ,डॉ दीपक चंद्राकर, कार्यक्रम नोडल अधिकारी, रायपुर तथा संघ के सम्मानित सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम दिनांक 29/4/2022 की तैयारी की समीक्षा दिनांक 27/4/2022 को स्थल निरीक्षण कर किया गया.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *