भिलाई [न्यूज़ टी 20] मायके से एक लाख रुपए लाने से इनकार करने पर पति द्वारा मां के साथ मिलकर आधी रात को पत्नी का गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास करने के आराेप का मामला सामने आया है।

घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया है। पीड़िता का आराेप है कि उसके ससुरालजनों ने उसे इसलिए आखाें पर चाेटें मारी है ताकि वह पढ़ न सके। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। घायल महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह मामले को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेगी।

पुलिस को दिए बयान में बडाला की 23 वर्षीय रीना ने बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व नया बास निवासी अमित के साथ हुई। उस समय वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। पिछले वर्ष उसके पति अमित व सास कमला ने उसकी पढ़ाई बीच में छुड़वा दी और कहा कि आपको नर्सिंग बीएससी करवाएंगे।

जिसकी वह लिए वह पंडित भगवत दयाल विश्वविद्यालय रोहतक में परीक्षा देकर आई। उसने पिछले महीने दाखिले के लिए कहा तो जवाब दिया कि अपने पिता के घर से एक लाख रुपए ले आया। आपका दाखिला करवा देंगे।

उसने रुपए लाने से मना कर दिया तो पति सास ने उसकी पिटाई की और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चले गई। 17 दिन तक मायके रही। बाद में उसका नंदोई जितेंद्र, सास व कुछ अन्य मौजिज लोग उसे अपनी जिम्मेदारी पंचायत समझौता करके ले आए।

उसका पति सास दो चार दिन बाद ताने कसने लगे और उसे तरह-तरह की यातनाएं देने लगे। 26 अप्रैल को उसके पति व सास ने उसे जान से मारने की साजिश रची। वह कमरे में सोई हुई थी तो रात को करीब 12 बजे पति व सास ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया।

उनकी उसकी दोनों आंखाें पर चाेट मारी शोर सुनकर पड़ोसी जागे। मामले की सूचना उसने फोन पर अपने पिता राजकुमार को दी तो उसका पिता रात को आए। मायके वालाें ने उसे गंभीर हालत में हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

आई विभाग के डाॅक्टराें ने बताया कि इसकी दोनों आंखों मे चोटें आई हैं। मंगलवार को ऑपरेट किया जाएगा। बास थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर रखी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *