भिलाई [न्यूज़ टी 20] । नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का पहला लाभ का बजट पेश किया। देर शाम तक चली बजट बैठक में विपक्षी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल विपक्षी पार्षदों का विरोध इस बात को लेकर था कि बजट से पहले उन्हें बजट पुस्तिका पहले अवलोकन करने नहीं दी गई।

इस संबंध में सभापति कृष्णा चंद्राकर ने स्पष्ट किया निगम में कहीं भी पार्षदों को बजट से पहले बजट पुस्तिका देने का नियम नहीं है। इस दौरान विपक्षी पार्षद सदन के बीचो बीच बैठ गए। वहीं  पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे, अर्पणा दासगुप्ता ,कुसुम चंद्राकर ने इस बजट को छलावा कहां है उनका कहना है कि इस बजट में महिला बच्चों के लिए कुछ नहीं रखा गया है l

भिलाई चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया। महापौर निर्मल कोसरे ने 250 करोड़ से भी ज्यादा का बजट पेश किया। बजट में 257.13 करोड़ रुपयों के आय का अनुमान रखा गया है। जो की पिछले वित्तीय वर्ष से 5 गुना ज्यादा है। वही व्यय के लिए 256. 88 करोड़ रुपयों का प्रावधान रखा गया हैं। वहीं इस बार किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाया गया। विपक्षी पार्षदों के विरोध के बीच बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। 

भिलाई चरौदा  निगम के बजट की खास बातें

भिलाई चरौदा निगम के बटज में 1.2 करोड़ की लागत से हथखोज वार्ड में बांधा तालाब का विकास, 1.43 करोड़ से नेहरू नगर वार्ड-14 में आत्मानंद शासकीय जनता इंग्लिस मीडियम स्कूल में ऑडिटोरियम निर्माण, 1.18 करोड़ से जनता स्कूल का विकास, 1.10 करोड़ की लागत से गनियारी के बांधा तालाब का विकास और 2.25 करोड़ की लागत से उमदा और सिरसा के मध्य की सड़क में पाथवे और ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा।

स्थापना व्यय एवं जन स्वास्थ्य सुविधाएं

वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों का वेतन भत्ते हेतु राशि 1,078.00 लाख रुपए प्रावधानित किया गया था, जिसके विरुद्ध राशि 744.29 लाख रुपए व्यय हुआ है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राशि 999.76 लाख रुपए व्यय प्रावधान किया गया है। 

वहीं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 36.49 लाख रुपए खर्च हुआ वही आगामी वर्ष 2022-23 के लिए 980.80 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जन स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 1070.45 लाख रुपए व्यय हुआ। आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु राशि 3640.80 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है।

प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा 

मार्ग प्रकाश व्यवस्था के उपकरण क्रय हेतु राशि 300.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया। सोलर लाईट से मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए राशि 300.00 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। जलगृह, मार्ग प्रकाश एवं अन्य विद्युत देयकों के भुगतान हेतु राशि 340.00 लाख रुपए प्रावधान किया गया। गंदी बरती, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र व अतिरिक्त मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए राशि 30.00 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। 

जल प्रदाय व जल संरक्षण 

पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु हैण्डपंप, पाईपलाईन तथा पॉवर पंप संधारण समय-समय में किया जाना आवश्यक होता है। पेयजल व्यवस्था के संधारण हेतु आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राशि 70.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। 

निकाय क्षेत्र के आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नलकूप खनन कार्य के लिए राशि 35.00 लाख रुपए व्यय प्रावधान किया गया है।जल स्रोत उपलब्ध होने पर पॉवर पंप स्थापित किये जाने के लिए एवं जल आर्वधन योजनान्तर्गत आकस्मिक व्यवस्था अन्तर्गत पॉवर पंप क्रय हेतु राशि 200.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। 

पाईपलाईन विस्तारीकरण, नवीनीकरण के लिए राशि 100.00 लाख रुपए प्रावधान किया गया है। जल आवर्धन योजना के लिए राशि 1500.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। भागीरथी नल-जल योजना हेतु राशि 150.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। कुओं और जलाशयों के निर्माण संधारण एवं महिला घाट निर्माण के लिए 30.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण  के लिए 

वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 2668.43 लाख रुपए व्यय किया गया है तथा इस वित्तीय वर्ष में राशि 17358.50 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। मिनी स्टेडियम भिलाई-3 निर्माण कार्य के लिए राशि 1600.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। चरोदा में स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए राशि 400.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है।

सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न वार्डों में शेड निर्माण कार्य के लिए राशि 160.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। मुक्तिधाम योजनांतर्गत शवदाह गृह एवं शेड निर्माण के अंतर्गत शमशान घाटों में प्रतिक्षालय एवं बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण के लिए राशि 50.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है।

डामरीकरण किये जाने हेतु राशि 550.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। निकाय क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.बी.एम. सड़क निर्माण कार्य के लिए राशि 125.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। विभिन्न वार्डो की सरकारी गलियों एवं अन्य स्थानों पर सीमेंटीकरण मार्ग निर्माण कार्य के लिए राशि 1500.00 लाख रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है।

निर्मल कोसरे ने कहा बजट जनपक्षीय

इधर निगम महापौर निर्मल कोसरे ने इस बजट को जनपक्षीय बताया है। उनका कहना है, की पिछले वर्ष जो योजनायें लागू नही हो सकी उसे इस बजट में लाया गया है। जिसमे प्रतीक्षालय, बिजली बिल भुगतान आसानी सड़को पर सोलर लाईट, श्मशान निर्माण, नगर निगम के सभी जलाशयों का सौदर्यीकरण, चौपाटी, बाजार विकास जैसे मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि  नगर निगम की जनता के लिए इस बजट में कोई नये कर का भार नही दिया गया है।

निर्मल कोसरे ने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्रो को टैंकर मुक्त करने के लिए जल आवर्धन योजना फेश 2 को भी लागू करने के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर फेश 2 राज्य सरकार के सहयोग से जल्द विकसित किया जायेगा। ट्रांसपोर्ट नगर के विकसित होने के बाद नगर निगम की आय दुगनी हो जायेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *