भिलाई [न्यूज़ टी 20] कुछ इस तरह का सुसाइड नोट लिखकर इंदौर में रहने वाले पांच बहनों के इकलौते भाई बसंत (23) ने फांसी लगा ली। उसे ऑनलाइन लूडो खेलने की लत थी। गेम में पैसे हारने के कारण वह तनाव में था।

वह मूल रूप से महाराष्ट्र के हिंगोली का रहने वाला था और यहां अपने जीजा के यहां रहता था। सोमवार को बहन बैंक गई तब उसने कमरे में जाकर जान दे दी।

हो गया था 17 हजार रुपए का कर्ज

पुलिस के अनुसार मृतक बसंत एक निजी कंपनी में काम करता था। वह ऑनलाइन लूडो में रुपए हार गया था। सुसाइड नोट में उसने रुपए हारने की बात लिखी है।

कुछ दिन पहले उसने अपने जीजा को 17 हजार रुपए का कर्ज होने की बात की थी। जिसमें उसने अपने मालिक से रुपए लेकर किश्तों में लौटाने के लिए कहा था। संभवत: उसने ब्याज पर रुपए लिए थे। मोबाइल की कॉल व अन्य डिटेल मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

पांच बहनों का इकलौता भाई था

जीजा पिंटू के मुताबिक बंसत की पांच बहनें हैं। जिसमें से तीन इंदौर में रहती हैं। इसके साथ ही एक बहन माता-पिता के साथ महाराष्ट्र में ही रहती है। बंसत के पिता किसान हैं। करीब एक साल से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ इंदौर में रह रहा था।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *