भिलाई [न्यूज़ टी 20] ग्वालियर। बहोड़ापुर थाने में किरार कालोनी निवासी सागरताल रोड निवासी 26 वर्षीय महिला ने युवक के खिलाफ रविवार की रात को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपित रिश्ते में पीड़िता का भांजा लगता है।

दुष्कर्म की वारदात 7 मार्च की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित प्रकरण दर्ज होने के बाद भूमिगत हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।विवाहिता स्वजन के साथ रविवार को बहोड़ापुर थाने पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि 7 मार्च को घर में अकेली थी। उसी समम उसका भांजा मोबाइल देने के लिए घर आया। उसने भरोसा कर चाय-पानी की पूछने के लिए घर के अंदर बुला लिया। इधर-उधर की बातें करने लगें।

उसे इस बात का एहसास हो गया कि वह घर में मैं अकेली हूं। कोई मदद के लिए आने वाला नही है। आरोपित उसके जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया।

दुष्कर्म के बाद घर से भागते समय धमकी देकर गया कि अगर इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के कारण अब तक खामोश रही। पुलिस ने आरोपित की तलाश में उसके घर तत्काल दबिश दी,

लेकिन वह घर से गायब मिला। पुलिस को आशंका है कि शायद उसे पीड़िता के थाने पहुंचने की जानकारी उसे मिल गई। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *