भिलाई [न्यूज़ टी 20] चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा। राहु काल दोपहर 12:28 बजे से 2:09 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 22 जून का राशिफल जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…

मेष – मेष राशि के जातकों को परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े पद प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं, जिसमें आपकी प्रगति होगी। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 2

वृषभ – काम में बाधा उत्पन्न होंगी और अपने इष्ट मित्रों से विवाद होने के योग हैं, जिससे आपका मन कुंठित होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 8

मिथुन – मिथुन राशि के जातक ध्यान दें, आज अपने बल पर उसका प्रयोग आप अपनी दिनचर्या को सुधारने के लिए करेंगे, जिसमें आपको लाभ होगा तथा नए रास्ते खुलेंगे। श्री शिवाय नमस्तुभयम का जप करें।
शुभ रंग- सफेद एवं शुभ अंक- 3

कर्क – नई दिशा में चल रहे लोगों को नुकसान हो सकता है। आज किसी प्राकृतिक स्थल पर जाएं, जिससे आपको लाभ होगा एवं शिक्षा संबंधी लाभ होगा। मां की सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4

सिंह – सिंह राशि के जातक आज अपनी संतान के प्रति प्रेम भाव बढ़ा सकते हैं। पुत्र मोह से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पेट संबंधी विकार से ग्रसित हो सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 6

कन्या – कन्या राशि के जातकों को शत्रु पर विजय मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले सुधरेंगे तथा सुलह होने के अच्छे योग हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 7

तुला – आज पार्टनरशिप संबंधी लाभ होंगे। पति-पत्नी के संबंध सुधरेंगे। कुल मिलाकर घर और व्यापार में लाभ होगा। ॐ चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 4

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को आज आकस्मिक दुर्घटना होने के योग हैं। अपने परिजनों के साथ कहीं लंबी दूरी पर जा सकते हैं। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 9

धनु – बड़े अधिकारियों तथा राजनेता से अच्छे संबंध बनेंगे एवं पदोन्नति के योग हैं। किसी कर्मचारी द्वारा या छोटे व्यक्ति द्वारा सताए जा सकते हैं। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 6

मकर – मकर राशि वालों को आज पद प्रतिष्ठा एवं प्रॉपर्टी में लाभ प्राप्त होगा। पुरानी प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 2

कुंभ – कुंभ राशि के जातक ध्यान दें, आज घनिष्ठ मित्र के आगमन द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वयं के निर्णय से आज प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 9

मीन – मीन राशि के जातक आज विदेश यात्रा से संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा आर्थिक उन्नति के योग हैं एवं विदेश यात्रा हो सकती हैं। ॐ माधवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 3

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *