भिलाई [न्यूज़ टी 20] छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुबह एक युवक का शव फांसी से लटका हुआ मिला। उसी जगह कुछ दूरी पर शाम को एक लड़की की भी लाश पड़ी हुई मिली है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी यह पता नहीं चला है कि लड़की की मौत कैसे हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक,

पुरैना गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की (19) 29 मई को घूमने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सरगी नाले के पास सरदार बाड़ी में उसका शव फांसी से लटका हुआ मिला।

इस पर परिजन समय लाल निषाद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की, तभी उसे शाम को उसी जगह एक लड़की का शव पड़े होने का पता चला। पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह भी पुरैना गांव की रहने वाली थी।

लड़की का नाम मनीषा ध्रुव (16) था। वह भी 29 मई को घर से शौच जाने की बात कहकर दोपहर में निकली थी। इसके बाद से उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा था।

लड़का-लड़की दोनों के शव एक ही जगह सरगी नाले के पास कैसे पहुंचे, पुलिस इसका पता लगा रही है। वहीं दोनों ने ही खुदकुशी क्यों की, इसका भी कारण पता नहीं चल सका है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *