भिलाई [न्यूज़ टी 20] आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में बुधवार की देर रात हुए विवाद को लेकर सूरज यादव (16) पुत्र सीताराम यादव को धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला किया गया।

घायल युवक को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक को बचाने आए भाई और मां भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों का इलाज जिले के मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक सूरज यादव कक्षा 12 में पढ़ाई करता था।

कमेंटबाजी को लेकर हुई घटना

जहानागंज के इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पर हमला करने वाले मृतक के सगे चाचा परदेसी यादव और उनके परिजन हैं। मृतक की परिजनों ने राधेश्याम यादव, धर्मेन्द्र यादव, रोहित यादव पुत्र परदेसी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पक्ष के साले की बहन दूसरे पक्ष के भाई के साथ भाग गई थी।

इसी बात को लेकर काफी दिनों से कमेंटबाजी चल रही है। इसी कमेंटबाजी के चलते ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी मारपीट में युवक की जान चली गई।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *