भिलाई [न्यूज़ टी 20] रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार रात महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में 5 विकेट से पटखनी दी। सीएसके इस हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है,

वहीं मुंबई ने यह मैच जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की यह चेन्नई सुपर किंग्स पर 20वीं जीत थी।

एमआई आईपीएल में दो टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। सीएसके के अलावा मुंबई ने केकेआर को 22 बार हार का स्वाद चखाया है।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

मुंबई इंडियंस – 22 बनाम केकेआर
मुंबई इंडियंस – 20 बनाम सीएसके
केकेआर – 20 बनाम पंजाब किंग्स

आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार MI और CSK नहीं बना पाएगी प्लेऑफ में जगह

आईपीएल के 14 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 5 खिताब जीते हैं, वहीं गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही है। मगर इस सीजन दोनों ही टीमों की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है।

आईपीएल की हिस्ट्री में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यह दोनों टीमों में से एक भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई हैं। इससे पहले 2020 में मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।

सीएसके को 97 रनों पर ढेर कर जीती मुंबई

मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके को पहले 97 रनों पर ढेर किया और फिर इस स्कोर को 31 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2022 में कुल तीसरी जीत है। सीएसके को मात देने के बाद भी रोहित शर्मा की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *