भिलाई [न्यूज़ टी 20] मंदबुद्धि मां ने अपने साढ़े तीन साल के मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी मां के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला बारां जिले के छीपाबड़ौद कस्बे का है।

थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि गुना (मध्य प्रदेश) जिला निवासी अनिल जाटव ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार के साथ करीब एक साल से यहां रहकर मजदूरी करता है।

उसकी शादी करीब 6 साल पहले गायत्री बाई (27) पुत्री शोभाराम से हुई। उसका एक साढ़े तीन साल का बेटा कान्हा था। उसने कहा कि उसकी पत्नी गायत्री बाई मंदबुद्धि है। वह सोमवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था।

देर शाम को घर लौटा तो उसका कान्हा कमरे मे कूलर के सामने बेहोश हालत में पड़ा था। उसके शरीर पर पिटाई के कारण चोट के निशान थे। इस दौरान उसकी पत्नी गायत्री कमरे के बाहर खड़ी थी।

अनिल जाटव बेटे को अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शरीर और चेहरे पर चोट के नीले निशान पड़े हुए थे।

रिपोर्ट में कान्हा के पिता अनिल ने गायत्री पर मासूम बेटे के साथ गंभीर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। इससे पहले भी वह आए दिन उसके बेटे के साथ मारपीट करती रहती थी।

थानाधिकारी सिंह ने बताया कि सोमवार को भी महिला ने बच्चे के साथ गंभीर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *