भिलाई नगर/ [न्यूज़ टी 20] नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पिकअप वाहन खरीद कर इसका संचालन करना प्रारंभ किया। लोन के जरिए खरीदा हुआ वाहन आज 5 वर्ष बीत चुके हैं।

पिकअप वाहन इनके कमाई का जरिया बन गया है। 5000 प्रति माह की आय महिलाओं के हो रही है। जहां एक और घरेलू महिलाएं पापड़, बिजोरी, अचार, मुरकू एवं अन्य इसी प्रकार के काम प्राय: करती है।

वहां रामनगर निवासी राम जानकी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने एक नया सोच के साथ नवाचार को अपनाते हुए वाहन संचालन के कार्य को अपनाया है।

इनकी सोच इन कार्यों से प्रदर्शित होती है कि महिलाएं भी किसी अन्य से कम नहीं है और आत्मशक्ति के बलबूते हर काम करने में सक्षम है। स्व सहायता समूह की महिलाओं में 5 ऐसी जागरूक महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने कुछ अलग करने की ठान कर वाहन खरीदने की सोची।

वर्ष 2019-20 में इसका विचार महिलाओं के मन में आया और किस प्रकार से वाहन खरीदा जाए इसकी प्रक्रिया शुरू की। नगर निगम के सामुदायिक संगठिका सुषमा साहू ने लोन दिलाने और अन्य प्रक्रियाओं को समझाने में महिलाओं की मदद की।

महिलाओं ने बैंक के माध्यम से लोन लिया और नई वाहन की खरीदी हुई और इसका संचालन प्रारंभ हुआ। प्रारंभिक वर्ष में वाहन का खर्चा एवं लोन की किस्त चुकाने का जिम्मेदारी महिलाओं की थी।

5 वर्ष में महिलाओं ने लोन चुकाकर यह सिद्ध कर दिया कि यदि ठान लिया जाए तो सब कुछ संभव है। अब पिकअप वाहन पूरी तरीके से महिलाओं के पास है और इसकी कमाई भी महिलाओं के आर्थिक स्रोत का जरिया बन रही है।

स्व सहायता समूह की महिलाओं में प्रमुख रूप से अध्यक्ष हंसमती साहू, सचिव तेजेश्वरी साहू एवं मोनिका साहू, आदित्या ठाकुर, सीमा इत्यादि मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशन में स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार की दिशा में जोड़ने का काम किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि और सहायक परीयोजना अधिकारी फणींद्र बोस के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाएं निगम क्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा अन्य प्लेटफार्म पर काम करने क्रियाशील होकर कार्य कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *