मरोदा ओवर ब्रिज से 2 लड़कियों ने लगाई छलांग , एक की मौत , एक का इलाज चल रहा जिला चिकित्सालय में…( मामला हो सकता है प्रेम प्रसंग का )

भिलाई/दुर्ग (न्यूज़ टी 20)। गुरुवार की दोपहर एक सनसनीखेज घटना के दौरान मरोदा फ्लाईओवर से गुरुवार दोपहर बाद दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। घटना में एक लड़की की मौत हो गई वहीं दूसरी लड़की को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना दोपहर बाद 2:30 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। फ्लाईओवर से कूदने वाली दोनों लड़कियां सगी बहने बताई जा रही हैं। नेवई पुलिस ने सूचना के बाद कार्रवाई शुरू की है।

घटना के संदर्भ में नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब दो लड़कियों ने मरोदा फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नेवई पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। यहां प्रियंका नाम की लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी नाबालिग का इलाज चल रहा है।


नेवई थाना प्रभारी ने बताया कि आज दोपहर बाद की घटना है। फ्लाईओवर से कूदने के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रियंका नाम की एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी नाबालिग का इलाज चल रहा है। टी आई ममता शर्मा ने बताया कि दोनों लड़कियां डूमरडीह उतई की रहने वाली हैं। फिलहाल ओवर ब्रिज से कूदने का कारण सामने नहीं आया है। संभवत: प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *