
By POORNIMA

भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया।

भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल व महामंत्री अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में विराज ट्रेडर्स अवंती बाई चौक पर अपने समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनकाल की उपलब्धियों को बताया।
मंडल महामंत्री अखिलेश वर्मा ने उनके आदर्श पर चलकर सफल जीवन को अपनाने की राह दिखाई।
