(रायगढ़ से श्याम भोजवानी)

भिलाई [न्यूज़ टी 20] रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धये कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर 5 मई से सभी बूथों में कार्य विस्तार योजना प्रारंभ हो रही है। इसके तहत 5 मई से 20 मई तक भाजपा का प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता बूथों तक जाएंगे । इसी कड़ी

में प्रत्येक दिन भाजपाकार्यविस्तारअभियान मतदान केंद्रों तक चलाएगी।भारत को विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त है और भारतीय जनता पार्टी अब विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।हर भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए स्वयं को भाग्यशाली समझता है।

पार्टी की नींव हमारे मतदाता हैं,उसी पर अंततः लोकतंत्र रूपी मंदिर का निर्माण हुआ है,अतः हमारा बूथ जितना मजबूत होगा,पार्टी और लोकतंत्र उतना ही सशक्त और सक्षम होगा इसी उद्देश्य को लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे कार्यविस्तार योजना प्रारंभ की है।

आज रायगढ़ जिले में भी इसकी शुरुआत हो गई जिले भर के 305 विस्तारकों ने शक्तिकेन्द्रों में जाकर आगामी 10 दिवसों की कार्ययोजना बनाई। भाजपा सदैव धरातल की राजनीति करती है इसी लिए मतदान केंद्रों को सशक्त बनाए जाने की दिशा में कार्यकर्ता हमेशा कार्यरत रहता है।

इस अभियान को वांछित सफलता मिले इसके लिए पार्टी ने विधानसभा वार प्रभारी भी बनाए है रायगढ़ विधानसभा की जवाबदारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकरंजन सिन्हा, धरमजयगढ़ विधानसभा की जवाबदारी जिला भाजपा के समर्पित महामंत्री अरुणधर दीवान,

लैलूंगा विधानसभा जिला महामंत्री सतीशचंद्र बेहरा,सारंगढ़ जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति पटेल एवं खरसिया विधानसभा की जवाबदारी कमल गर्ग को दी गई है।इस कार्य के प्रतिदिन की समीक्षा हेतु जिला भाजपा कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है

जिसमे आई टी सेल के जिला संयोजक अंशु टुटेजा टुटेजा,सोशल मीडिया के जिला संयोजक शक्ति अग्रवाल पूरे जिले में संचालित कार्य पर नजर बनाए रखेंगे एवं प्रदेश के निर्देशों को मतदान केंद्रों तक पहुचाएंगे।जिले के सारे वरिष्ठ नेता इस कार्य मे अपना समय देंगे एवं मतदान केंद्रों तक पहुचेंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *