कांकेर। कांकेर जिले में बीएसएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली है। जवान कैंप 30वीं बटालियन में आरक्षक पद पर तैनात था। हालांकि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना बीएसएफ के कोयलीबेड़ा के कामडेटा कैंप की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औंधे मुंह पड़ा जवान का शव

जानकारी के अनुसार बीएसफ के 30वीं बटालियन का जवान नाइट ड्यूटी के बाद वापस बैरक आकर अपनी सर्विस राइफल से खुदकुशी कर ली। घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल निवासी उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में लगी थी। सुबह करीब 6 बजे सभी जवान बैरक से बाहर थे। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि जवान उज्जवल का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान के परिवार से भी संपर्क किया गया है। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास कर रही है। जवान ने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *