भिलाई [न्यूज़ टी 20] छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। युवती को उसके ही एक फेसबुक फ्रेंड ने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद वीडियो कॉल पर बात कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद इसी वीडियो के आधार पर उसने युवती से 5 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर में रहने वाली युवती की दोस्ती मार्च महीने में कार्तिक शर्मा नाम के लड़के से हुई थी। दोनों फेसबुक पर मिले थे। इसके बाद ये दोस्ती गहरी होती शुरू हो गई। दोनों काफी बातचीत करने लगे। वॉट्सऐप में भी दोनों बात किया करते थे। बाद में युवक ने युवती को प्रपोज कर दिया था।

फोन पर भेजा वीडियो

बताया गया कि वॉट्सऐप में दोनों वीडियो कॉल पर बात करते थे। इसी दौरान युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया। जिसके बाद उसने इसी वीडियो को लड़की के फोन में भेज दिया और कहने लगा कि मुझे 5 लाख रुपए चाहिए,

नहीं तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। और वीडियो भी वायरल कर दूंगा। इस बात से युवती परेशान हो गई। फिर उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।

मधुरा से पकड़ा गया युवक, नाम भी कुछ और था

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की। नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस किया। तब पता चला कि आरोपी उ्त्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है और उसका नाम कार्तिक शर्मा नहीं,

विष्णु शर्मा(24) है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *