भिलाई [न्यूज़ टी 20] कोरबा। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जान आत्महत्या के इरादे से जहर खा लिया। दोनों आज कोरबा के मडवारानी मंदिर पहुंचे और पूजा पाठ के बाद मंदिर परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जहर खाने के बाद दोनों बदहवास होकर गिर पड़े। दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा था। आसपास लोगों ने पुलिस को सूचना और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों की जान बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह की है। दर्री निवासी रोशन अपनी 17 साल की प्रेमिका के साथ मडवारानी मंदिर पहुंचा। दोनों ने पहले देवी दर्शन किए और मंदिर परिसर में ही जगह खा लिया।

दोनों ने जहर साथ लाया था। जमीन पर गिरने के बाद दोनों बेहोश हो गए और मुंह से झाग निकलने लगा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

होश में आने के बाद पुलिस दोनों का बयान लेने पहुंची। पुलिस ने रोशन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। इस वजह से उसका आनापुरी गांव में आना जाना लगा रहता था।

इस दौरान उसकी मुलाकात गांव की एक किशोरी से हुई। दोनों में मुलाकातें बढ़ी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे।

लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और करने का प्लान बना रखा था। रोशन ने बताया कि इस वजह से दोनों से आत्महत्या करने का निर्णय लिया। इसलिए मंदिर पहुंचे और पूजा करने के बाद जहर खा लिया।

इधर इस घटना की सूचना दोनों के परिवार वालों को दे दी गइ है। मंदिर में प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का प्रयास चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि यदि मंदिर में उस समय इन पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो बड़ी अनहोनी हो जाती। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *