भिलाई [न्यूज़ टी 20] भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव में मंगलवार को सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की कुदाल से काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है एवं उक्त कुदाल को भी जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव निवासी विरेंद्र मुसहर की 35 वर्षीया पत्नी सुनैनी देवी है।

इधर मृतका के परिजन धर्मेंद्र ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चला रहा था। आज सुबह दोनों अभी झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसके पति वीरेंद्र मुसहर ने घर में ही कुदाल से काटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते हैं मृतका के ससुराल पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

बताया जाता है कि मृतका अपने पांच बहन बाद दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। मृतका को एक पुत्र राकेश कुमार एवं एक पुत्री रजनी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *