भिलाई [न्यूज़ टी 20] दोपहर 12 बजे करीब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी संपन्न हो गई है। इस ख़ास मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल परिवार समेत शामिल होने पहुंचे थे। सीएम केजरीवाल ने शादी में पिता की सारी रस्में अदा कीं।

शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया और सीमित मेहमानों को ही बुलाया गया था। शादी के ठीक पहले भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत ने फोटो ट्वीट कर दिन शगना दा चढेया लिखा। पंजाब सीएम की शादी जिन लोगों को बुलाया गया है उनके लिए शाही दावत का इंतजाम किया गया है।

बता दें कि भगवंत मान (उम्र 48) और 32 साल की गुरप्रीत कौर मान से 16 साल छोटी हैं। करीब चार साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। भगवंत मान दूसरी बार शादी करने जा रहे है। उन्होंने 2015 में पहली पत्नी से तलाक लिया था। वो अब अमेरिका में अपने बच्चो करे साथ रहती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पहुंच थे। पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सीएम की शादी पद पर रहते हुई है। शादी से पहले सालियों ने मान का रास्ता रोक लिया था। जिसके लिए भगवंत मान ने सालियों को रिबन कटाई के नेग दिया।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर के परिवार का पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। फिलहाल वो भले पंजाब में रहता है। बता दे गुरप्रीत कौर की बहन की शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे से हुई थी। परिवार के कुछ लोग भी पॉलिटिक्स से जुड़े हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *