भिलाई [न्यूज़ टी 20] अलवर में MIA (मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया) में शराब बनाने वाली विंटेज फैक्ट्री में ठेकेदार 6 साल से एक महिला मजदूर को ब्लैकमेल कर रेप कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने महिला से जिस्मफरोशी भी कराई।

40 साल की महिला बिहार की रहने वाली है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। ठेकेदार लेबर को काम दिलाता है और काम से हटा से भी सकता है। इसका फायदा उठाकर उसने महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर कई बार रेप किया।

13 जून को धारा सिंह नाम के ठेकेदार ने एक बार फिर रेप की कोशिश की। महिला ने मना किया तो उसका मुंह नोच लिया। महिला घर लौटी तो बेटियों व बेटे ने चेहरे पर खरोच और स्वेलिंग देखी तो पूछा।

इस पर महिला का सब्र जवाब दे गया और उसने सोमवार को थाने पहुंचकर रेप का मामला दर्ज करा दिया। महिला का पति कुछ दिन से बिहार गया हुआ है। महिला ने बताया कि ठेकेदार ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए थे,

जिसके दम पर वह आए दिन ब्लैकमेल कर रेप करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को उसका मेडिकल मुआवना कराया है। आरोपी ठेकेदार मामला दर्ज होने के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

बच्चों तक मामला पहुंचा तो चुप्पी टूटी

महिला व उसका पति दोनों MIA (मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया) स्थित अलग-अलग फैक्ट्री में काम करते हैं। महिला की विंटेज फैक्ट्री में नौकरी है। महिला करीब 6 साल से इस फैक्ट्री में नौकरी कर रही है।

महिला का कहना है कि एक दिन ठेकेदार धारा सिंह ने उसे खुद की कार में लिफ्ट देकर घर तक छोड़ने की बात कही। मैं उसके साथ बैठ गई। वह कार को सुनसान जगह ले गया। वहां रेप किया और कुछ अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा।

एल-पिन मॉल ले जाकर किया रेप

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 15 फरवरी 2022 को ठेकेदार धारा सिंह उसे MIA (मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया) के एल-पिन मॉल लेकर गया। वहां उसने रेप किया और फिर घर छोड़ दिया। इसके बाद वह सोमवार 13 जून को भी एल-पिन मॉल चलने को कह रहा था।

मना किया तो उसने विंटेज फैक्ट्री के पास बुलाया और मारपीट की। उसने बुरी तरह मुंह नोच लिया। महिला उसी हालत में घर लौटी तो बेटे व बेटियों ने मां के चेहरे पर खरोंच के निशान और सूजन का कारण पूछा।

महिला के बच्चे 13 से 16 साल की उम्र के हैं। वह बच्चों से बात छुपा नहीं सकी और पिटाई की बात कह दी। इसके बाद सोमवार को ही उसने थाने पहुंचकर ठेकेदार धारा सिंह के खिलाफ रेप व मारपीट का मामला दर्ज करा दिया।

गाली गलौच और मारपीट पर उतर आया

महिला ने बताया कि आरोपी ठेकेदार धारा सिंह के जरिए कंपनी में लेबर लगता है। ठेकेदार के पास लेबर को हटाने या काम पर लगाने का अधिकार है। वह नौकरी से हटाने की धमकियां दिया करता था।

नौकरी से हटाने और ब्लैकमेल कर वह पहले रेप करता रहा। फिर उसका कहा न मानने पर गाली गलौच व मारपीट पर उतर आया। सोमवार को महिला के साथ मारपीट की तो उसने मामला दर्ज करा दिया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *