भिलाई [न्यूज़ टी 20] हरियाणा के पलवल में घर के आंगन में सो रही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को दो युवक उठाकर ले गए और जंगलों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर जंगल में अकेली छोड़ कर फरार हो गए। लड़की ने किसी तरह से घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आंगन में सोते समय अपहरण

पलवल महिला थाना की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेखा के अनुसार हथीन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 17 अप्रैल को वह किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी बीवी व बच्चे मौजूद थे। उसकी 17 वर्षीय बेटी घर के आंगन में सो रही थी। रात के समय करीब 11 बजे गांव निवासी उस्मान और कामिल जबरदस्ती उसकी बेटी को उठाकर जंगल में ले गए। दोनों ने वहां डरा धमका कर कर बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया।

धमकी देकर हुए फरार

दोनों युवकों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि किसी को भी वारदात के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद वे लड़की को जंगल में अकेली छोड़ कर फरार हो गए। करीब चार बजे उसकी बेटी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों की घटना की जानकारी दी।

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों उस्मान और कामिल के खिलाफ अपहरण व सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की की नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल वे फरार हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *