भिलाई [न्यूज़ टी 20] ग्वालियर में विवाहिता के साथ उसकी ही ननद के पति ने धमका कर दुष्कर्म किया। घर आए पति को महिला ने आपबीती सुनाई, तो पति ने चुप्पी साध ली। इसके बाद महिला बिना रुके माधौगंज थाना पहुंची और अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की।

घटना तोमर मुर्गी फार्म के पास माधौगंज की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हो गया है। भिंड लहार में रहने वाली 26 वर्षीय महिला की शादी

ग्वालियर के माधौगंज तोमर मुर्गी फार्म के पास निवासी युवक के साथ 2 साल पहले हुई थी। महिला की ससुराल में उसकी ननद और नंदोई भी साथ रहते हैं। शादी के बाद से ही नंदोई नरेश उस पर गलत नजर रखता था।

दो दिन पहले परिवार रतनगढ़ माता के दर्शन करने गया था। घर पर महिला और उसका पति अकेले थे। कुछ देर बाद पति भी काम पर निकल गया। वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। इसी बीच नरेश आया।

वह महिला के कमरे में आ गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। महिला ने विरोध किया तो मारपीट भी की। पति की हत्या करने की धमकी देकर भाग गया।

पति ने साधी चुप्पी तो हुआ दर्द

वारदात की शिकार पीड़ित महिला ने महिला पुलिस अफसर को बताया कि मामले की शिकायत पति से की तो उसने भी चुप्पी साध ली, जिससे आहत होकर उसने ससुराल छोड़ दिया और मामले की शिकायत की।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके नंदोई के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना

इसमें में माधौगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा का कहना है कि महिला ने नंदोई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *