भिलाई [न्यूज़ टी 20] कोंडागांव। कोंडागांव में दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गए। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल को केशकाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक फरसगांव के मोदे गांव से केशकाल के इरागांव की ओर जा रहे थे। बाइक सवारों में एक अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहा था। इस दौरान सामने एक आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गए।

दूसरी बाइक में एक महिला व युवक सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौत इस हादसे में हुई। घटना में एक युवक की गंभीर है जिसे केशकार से कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

धनोरा पुलिस ने बताया कि हादसा धनोरा के पास स्थित कररापारा गांव में हुआ। दो बाइक आपस में भिड़े। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार काफी तेजी में थे।

हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाइक की स्थिति को देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतकों में बाइक चालक विनय पांडे (26) व उसके दो साथी व दूसरी बाइक पर सवार महिला शामिल है। सभी के शवों को मरच्यूरी में रखवाया गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *