भिलाई (न्यूज टी 20) दुर्ग। पिता ने दो बच्चे के साथ अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना उतई थाना क्षेत्र की है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्ग के आला अधिकारी मौके पर है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज रात आठ बजे की है। मृतक भोजराम साहू उमरपोटी ग्राम के साहू पारा का निवासी था, जो भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक था। आज दोपहर एक बजे काम पर भोजराम गया हुआ था। काम

से शाम में लौटने के बाद वो अपने पत्नी और बच्चे के साथ घर पर ही था। रात आठ बजे के करीब जब पड़ोसियों को परिवार के एक भी सदस्य की आवाज नहीं सुनाई दी तो उन्हांेने खिड़की से झांक कर देखा। इस दौरान उनके होश उड़ गये। कमरे में दो बच्चे और उनकी मां का शव पड़ा हुआ था।

साथ ही बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुये है। फिलहाल पुलिस को घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वहीं शव को देखकर आशंका लगाई जा रही हैं कि आरोपी पिता ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या चार्जर के केबल से गला घोंटकर की फिर पत्नी की हत्या तकिया से की होगी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ताल में पता चला हैं कि दो दिन पहले ही पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया हैं कि परिवार के मुख्या ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा। पुलिस मौके पर है और आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

मृतकों में भोजराज साहू, पत्नी ललिता साहू, पुत्र प्रवीण साहू 3 वर्ष, डिकेश साहू ढेड़ साल शामिल है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *