भिलाई [न्यूज़ टी 20] छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला ट्रेलर गाड़ी के चक्के के नीचे आ गई थी। जिसके चलते उसकी जान चले गई।

बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार बाईपास शराब दुकान के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जूनापारा पड़निया निवासी तीज बाई महंत अपनी पति के साथ बाइक में बैठकर कोरबा आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। आधार कार्ड बनवाने के बाद वह सुबह करीब 11 बजे वापस लौट रही थी।

इसी दौरान राताखार बाईपास के पास सामने से आए ट्रेलर गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। पता चला है कि ट्रेलर चालक ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। जिसके चलते ये हादसा हो गया।

हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला था। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना में महिला के पति को भी हल्की चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तब तक महिला की जान जा चुकी थी। इधर, धीर-धीरे आस-पास के लोगों की भीड़ बढ़ती गई। फिर लोगों ने नारेबाजी शूरू कर दिया और रास्ते में चक्काजाम कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

खबर लगते ही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब जार लोगों को शांत कराया गया। इस प्रकार करीब 3 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *