भिलाई [न्यूज़ टी 20] ग्वालियर में संतान के नाम पर महिला का उसके पति ने ही शोषण करवाया। दरअसल शादी के 2 साल बाद भी जब दोनों के संतान नहीं हो रही थी। जिसके बाद पति ने संतान के लिए पत्नी को अपने बड़े भाई को सौंप दिया।

महिला के जेठ ने तीन साल तक उसके साथ रेप किया। यही नहीं,पति और जेठानी अपने सामने जेठ से बहू के साथ जबरदस्ती सेक्स कराते थे। इसके बाद भी बच्चा नहीं हुआ, तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भिंड के गोहद की रहने वाले 27 साल की महिला ने पुलिस को आपबीती बताई। उसने पुलिस को बताया कि 2015 में उसकी शादी ग्वालियर के बिजौली के रहने वाले युवक से हुई थी। पति व जेठ प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं।

शादी के बाद वह पति के साथ गोसपुरा स्थित किराए के मकान में रहने आई। यहां जेठ-जेठानी भी साथ रहते थे। शादी के दो साल बाद भी जब संतान नहीं हुई, तो पीड़ित महिला ने पति को डॉक्टर से परामर्श के लिए कहा। इस पर पति ने बात टाल दी। कुछ देर बाद कहा कि उसके पास दूसरा तरीका है।

उसे डॉक्टर के पास भी नहीं जाना पड़ेगा। पति ने कहा कि बच्चे चाहिए, तो वह बड़े भाई के साथ रिलेशन बनाए। महिला ने इनकार कर दिया। 20 जुलाई 2017 की रात जेठ-जेठानी उसके कमरे में आए। जेठानी ने अंदर से कुंडी लगा दी। यहां जेठ ने उसके साथ रेप किया।

बच्चे के नाम पर तीन साल झेली प्रताड़ना

इसके बाद उसके साथ रेप का सिलसिला शुरू हो गया। महिला ने तीन साल तक बच्चे के नाम पर पति, जेठ व जेठानी की प्रताड़ना झेली। उसकी मारपीट भी की गई। हर बार वह हाथ पांव जोड़ती, लेकिन किसी को रहम नहीं आता था। पति, जेठानी कमरे में खड़े होकर जेठ से उसका दुष्कर्म कराते थे।

झगड़ा हुआ तो अलग हो गए पति-जेठ

बदनामी के डर से उसने किसी से नहीं कहा। तीन साल तक वह शोषण झेलती रही। अक्टूबर 2020 तक बच्चा नहीं हुआ, तो पति व जेठ में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। पति उसे लेकर कानपुर चला गया। यहां भी बच्चे न होने पर दाेनों के बीच विवाद हुआ।

पति ने महिला में कमियां निकालकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला मायके आ गई। यहां उसने छोटे भाई और भाभी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन ने उसे हिम्मत दी।

उनके साथ महिला ग्वालियर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति, जेठ व जेठानी पर मामला दर्ज कर किया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *