भिलाई [न्यूज़ टी 20] दुर्ग / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में स्थित शताब्दी गार्डन में किया जाएगा। बारिश की स्थिति में यह आयोजन खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर में होगा।

कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों के उत्तरदायित्व सुनिश्चित किए हैं संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा आयोजन की संयोजक एवं प्रभारी अधिकारी होंगी।

एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे को उत्तरदायित्व कार्यक्रम की तैयारियों का होगा। उपसंचालक समाज कल्याण कार्यक्रम से जुडे़ हुए विभागों से समन्वय कर कार्यक्रम समय सीमा पर पूरा कराएंगे।

नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए गए हैं इन निकायों में धार्मिक ऐतिहासिक, पर्यटन स्थल का चयन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ हाई स्कूल तथा हायर सेंकडरी स्कूलों में, महाविद्यालयों में तथा ग्राम पंचायत स्कूलों में यह आयोजन किया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *