जांजगीर-चांपा। जिला ने आजादी का 75 वां वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह जिले के हाई स्कूल मैदान में मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने ध्वजारोहण किया. मुख्य अतिथि शिव डहरिया ने प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया. आजादी के अमृत महोत्सव मानने के लिए जोर शोर से तैयारी की गई थी, लेकिन ऐन वक्त में जिप्सी ने साथ छोड़ दिया. जिस जिप्सी में सवार होकर मुख्य अतिथि को सलामी लेनी थी उस जिप्सी को पुलिस जवान मैदान में धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे. लेकिन जिप्सी स्टार्ट नहीं हुई और मुख्य अतिथि जिप्सी में सवार होकर निरीक्षण नहीं कर पाए. जिप्सी प्रभारी की लापरवाही के कारण जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को शर्मिंदा होना पड़ा.

एक झटके में ₹6,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम सोना कितने पर रहा...

एक झटके में ₹6,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम सोना कितने पर रहा…

Poornima Shukla Mar 19, 2026 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमतों में…

Share on
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, कहा- 'नहीं दिया सर्टिफिकेट'

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, कहा- ‘नहीं दिया सर्टिफिकेट’

Poornima Shukla Mar 19, 2026 3 min read

केवीएन प्रोडक्शन्स की कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’…

Share on
जनपद पंचायत में संविदा भर्ती के लिए आवेदन 07 अप्रैल तक आमंत्रित...

जनपद पंचायत में संविदा भर्ती के लिए आवेदन 07 अप्रैल तक आमंत्रित…

Poornima Shukla Mar 19, 2026 1 min read

उत्तर बस्तर कांकेर – छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’…

Share on
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *