भिलाई [न्यूज़ टी 20] छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर में संदेहास्पद स्थिति में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी के परिजनों ने शराब के सेवन से मौत की बात स्वीकार की है। हालांकि प्रशासन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। आठवें व्यक्ति की मौत शुक्रवार की रात में हुई है।

आठवें व्यक्ति की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर वार्ड 2 के निवासी भीष्म राय (23वर्ष) पिता शिव पूजन राय के रूप में हुई है। भीष्म की तबियत शुक्रवार की शाम से अचानक खराब हो गई और देखते-देखते हालात बिगड़ता चला गया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई।

मौत से पहले सभी की तबियत ख़राब होने के लक्षण एक जैसे

भीष्म के भाई ने बताया कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर पत्नी को लेकर ससुराल गया था। शुक्रवार की शाम में अचानक तबियत खराब होने लगी। उल्टी, दस्त के साथ सांस फूलने और घबराहट महसूस होने लगी। बाद में उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

वहां से स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। पूरे घटनाक्रम में सभी मृतकों के तबियत ख़राब होने के लक्षण एक से हैं। भीष्म ने इलाज के दौरान परिजनों ने दो दिन पहले शराब पीने की बात बताई थी। इसी तरह इलाजरत रामनाथ महतो ने भी दो दिन पहले शराब पीने की बात स्वीकार की है।

अभी तक 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 4 लोग इलाजरत हैं –

1 अल्लाउद्दीन (35) गड़ख थाना के मोतीराज पुर 2 रोहित सिंह (30) भाभिखन सिंह 3 रामजीवन राम (50) प्रभुनाथ राम 4 कामेश्वर महतो उर्फ लोहा सिंह (55) पिता देव महतो 5 पप्पू सिंह (45) पिता रामा सिंह 6 लालबाबू साह (62) पिता सखन साह 7 हीरा राय (62) पिता कैलाश राय और 8 भीष्म राय (23) पिता शिवपूजन राय

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *