भिलाई [न्यूज़ टी 20] लखनऊ । पसंद की बाइक न मिलने से नाराज दूल्हे ने जयमाल के बाद शादी से इंकार कर दिया और वापस लौट गया। इससे नाराज दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दो दि

न पहले तक गांव में शादी कीर तैयारियों को लेकर हर तरफ खुशनुमा माहौल था। वहीं, दुल्हन की आत्महत्या से अब मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी की जुबान पर तरह तरह की चर्चा है।

ग्रामीणों ने बताया की लड़के वालों की तरफ से जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। इसी से नाराज होकर बारात वापस हो गई थी। बताया गया कि रविवार को गहदो के नारायण पुर गाव में अमित की बेटी संध्या की शादी थी।

शादी में जयमाल के बाद दूल्हा अमर बाइक को लेकर नाराज हो गया। वहीं, लड़की के घर वाले वर पक्ष से आये जेवर को लेकर नाराज हो गये थे। जेवर हल्के व कम होने की बात को लेकर विवाद काफी हद तक बढ़ गया।

इसके बाद बिना फेरों के ही वर व बाराती वापस हो गए। घटना से सदमे में आई दुल्हन संध्या ने सोमवार की रात घर में ही फांसी लगा ली थी। घरवालों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात कही है।

थानाध्यक्ष माल रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सही तथ्यों की खोजबीन की जा रही है। संध्या की मां शांति ने बताया कि हम बहुत परेशान हैं। हमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *