भिलाई [न्यूज़ टी 20] निर्माणधीन मकान के बाहर सो रहे चौकीदार सहित अन्य लोगों के साथ कहासुनी के बाद दो भाईयों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने देर रात फायरिंग के दो आरोपियों को हिरासत में लिया। मामला पाली शहर के सुमेरपुर रोड का है। मामले की जानकारी लेने CO सिटी अनिल सारण आज सुबह बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

कोतवाली SHO सुरेश चौधरी ने बताया कि घायल के भाई बाड़मेर के रहने वाले काजी खान पुत्र कायम खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को बताया कि सोमवार रात पावणा पैलेस होटल के निकट स्थित मकान में अन्य साथियों के साथ खाना खा रहा था।

अचानक फायरिंग की आवाज आई। दौड़ कर बाहर पहुंचे तो देखा कि महिपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपुरोहित फायरिंग कर रहा हैं। थाना क्षेत्र के सुमेरपुर रोड स्थित पावणा पैलेस के सामने एक फार्म हाउस के बाहर मकान का काम चल रहा है।

महिपाल सिंह पुत्र भंवरसिंह राजपुरोहित और उसका भाई अपने घर से ही बंदूक से फायर कर रहे थे। समझाइश का प्रयास किया तो कहासुनी हो गई।

गुस्से में महिपाल ने ट्रक चालक निवासी बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र हाल सुमेरपुर रोड निवासी महबूब (33) पुत्र दाऊद खान व बीच-बचाव में आए मरुधर नगर निवासी सुकेश (45) पुत्र पारसमल वैष्णव पर फायरिंग कर दी। दोनों गंभीर घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार जारी हैं। पुलिस ने काजी खान की रिपोर्ट पर देर रात फायरिंग के आरोपी महिपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपुरोहित व उसके भाई को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

महिलाओं के चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे थे दोनों

जानकारी मेहबूब महिलाओं के चिल्लाने की आवाज पर मौके पर पहुंचा था। पर उस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। बीच बचाव में आए सुकेश भी फायरिंग में घायल हो गया। दोनों का उपचार बांगड़ हॉस्पिटल में जारी हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *