बालोद। बालोद जिले के अर्जुंदा थाना से 5 किमी की दूर ग्राम पंचायत भालूकोन्हा में 37 वर्षीय महिला का छत पर शव मिला है। हत्या के बाद शव को चादर से ढंक दिया गया था। महिला संध्या राजपूत चार वर्ष से अकेले किराए के घर में रहती थी। उसका मायका ग्राम खुरसुनी में है। शव को देखने से लगता है कि उसे बेरहमी से मारा गया। उसके सिर पर भारी हथियार या वस्तु से हमला किया गया, जिससे सिर फट गया। आंख में भी हथियार से हमला किया गया। आंख में चार इंच का छेद है। गले में गंभीर चोट है। घटना की छानबीन करने फॉरेंसिक एक्सपर्ट मोहन पटेल के साथ, स्पेशल क्राइम टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर क्राइम एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेजा गया।

घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। घर में एक मोबाइल मिला है। छत पर दो मोबाइल मिला। एक कीपैड और दूसरा टच मोबाइल है। घटना को किस कारण अंजाम दिया है। कितने व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। महिला की शादी पूर्व में बालोद में हुई थी। बाद में उसका तलाक हो गया था। कुछ दिन दुर्ग में रहने के बाद वह चार वर्ष से भालूकोन्हा में रह रही थी। गांव के लोग उसे अच्छे नहीं जानते थे। उसका पास-पड़ोस से मेल-मिलाप भी नहीं था। उसके घर कौन आता-जाता था, यह भी पता नहीं चलता था। महिला कभी-कभी किराना और सब्जी लाने जाती थी। वह क्या करती थी, इसकी भी जानकारी नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि महिला को भारी हथियार से बेरहमी से मारा गया। सिर, आंख और गले में हमला किया गया। कारण अज्ञात है।

घटना स्थल पर साइबर डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी सोनसाय मौर्य, साइबर एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, गुंडरदेही टीआई राकेश ठाकुर, अर्जुंदा प्रभारी वीरेंद्र सिंह नुरेशिया आदि उपस्थित रहे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *